आजमगढ़, फरवरी 23 -- आजमगढ़, संवाददाता। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के गांव में प्रेमी के शादी से इनकार करने पर युवती ने शनिवार को फांसी लगा कर जान दे दी। प्रेमी ने उसे मिलने के लिए बुलाया था, शादी से इनकार करने पर दोनों में विवाद हो गया था। युवती की मां की तहरीर पर पुलिस ने प्रेमी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के गांव निवासी 18 वर्षीया युवती कक्षा दस पास कर घर पर रहती थी। पिता और बड़ा भाई रोजी-रोटी के लिए हैदराबाद में एक साथ रहते हैं। घर पर वह अपनी मां, बहन और छोटे भाई के साथ रहती थी। मां क्षेत्र के एक विद्यालय में काम करती है। मां ने बताया कि बेटी का बगल के गांव पाती खुर्द निवासी आटो चालक साकिब के साथ प्रेम-प्रपंच चल रहा था। शनिवार को सकिब के बुलाने पर बेटी उससे मिलने के लिए बिलरियागंज गयी थी। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.