लखनऊ, मई 31 -- गाजीपुर पुलिस ने किशोरी को खुदकुशी के लिए उकसाने वाले आरोपित को गिरफ्तार किया है। करीब दो साल से आरोपित शादी करने का झांसा दे रहा था। दबाव पड़ने पर शादी करने से मना कर दिया। इंस्पेक्टर विकास राय ने बताया कि आम्रपाली चौराहा निवासी अंकित चौधरी को उसके घर से पकड़ा गया। आरोपित के खिलाफ शुक्रवार को दीक्षा (17) की मां अनीता ने मुकदमा दर्ज कराया था। अंकित और दीक्षा के दो साल से प्रेम संबंध थे। अंकित ने जल्द ही शादी करने की बात कही थी। दोनों के बीच फोन पर बात होती थी। गुरुवार को किशोरी ने प्रेमी से शादी करने के लिए कहा था। इस बात को लेकर विवाद हुआ। किशोरी की पिटाई कर आरोपित फोन छीन लिया था। अंकित के व्यवहार से व्यथित होकर दीक्षा ने दुपट्टे का फंदा बना कर गुरुवार रात फांसी लगाई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.