गोरखपुर, जनवरी 30 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। गोरखनाथ थाना क्षेत्र में आत्मदाह का प्रयास करने वाली किशोरी के मामले में पुलिस ने किशोर प्रेमी को बाल सुधार गृह भेजने के बाद उसके माता-पिता को भी गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई किशोरी के मजिस्ट्रेटी बयान के आधार पर की गई है। मजिस्ट्रेट के समक्ष दिए गए बयान में किशोरी ने स्पष्ट किया कि उसने किसी अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी से नहीं, बल्कि अपने प्रेमी के कहने पर खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगाई थी, ताकि उसकी शादी हो सके। इसी बयान के आधार पर पुलिस ने 17 वर्षीय किशोर प्रेमी को हिरासत में लेकर किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया, जहां से उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया। किशोरी का इलाज मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार उसका लगभग 65 प्रतिशत शरीर झुलस चुका है और उसकी हालत ग...