देवघर, नवम्बर 29 -- देवघर,प्रतिनिधि नगर थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय किशोरी प्रेम जाल में फंसकर युवक के घर चली गई, जहां उसके साथ युवक के माता-पिता और अन्य सदस्यों ने मारपीट की। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और किशोरी व आरोपी युवक को थाना लेकर मामले की पूछताछ शुरू की। सूत्रों ने बताया कि घटना के संबंध में किशोरी और युवक से जानकारी ली जा रही है। इसके अलावा, पुलिस दोनों के माता-पिता को भी थाना बुलाकर पड़ताल कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...