कुशीनगर, मार्च 16 -- कुशीनगर। चौराखास के गांव धौरहरा में एक युवती प्रेमी के घर पहुंच गई और उससे शादी करने की जिद पर अड़ गई। परिवारीजनों व ग्रामीणों के काफी समझाने के बावजूद वह शादी की मांग को लेकर अड़ी रही। बाद में दोनों परिवारों की सहमति पर दोनों की मंदिर में शादी करायी गयी। यह मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। चौराखास के धौरहरा का अभिषेक राजभर व कसया के एक गांव की युवती का काफी दिन से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती स्नातक की छात्रा है। बुधवार को वह कॉलेज से सीधे प्रेमी के घर पहुंच गई और उससे शादी करने की जिद पर अड़ गई। घर जाने को तैयार नहीं थी। युवक के परिवारीजनों ने युवती के परिजन तथा पुलिस को इसके बारे में जानकारी दी। युवक व युवती के परिवारीजन सहित गांव के लोग युवती को समझा ही रहे थे कि प्रभारी निरीक्षक विद्याधर कुशवाहा मौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.