कौशाम्बी, दिसम्बर 11 -- प्रेमी की पिटाई से आहत होकर जहर निगलने वाली मंझनपुर कोतवाली इलाके की किशोरी ने बुधवार रात में दम तोड़ दिया। उसे प्रयागराज के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। हालांकि, मामले की शिकायत अब भी पुलिस से नहीं की गई है। मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र की एक 17 वर्षीय किशोरी का पड़ोसी गांव के युवक से प्रेम संबंध था। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो उन्होंने दोनों के मिलने-जुलने पर पहरा लगा दिया। बताया जाता है कि बंदिशों के बाद भी युगल मंगलवार की शाम गांव के बाहर निर्जन स्थान पर एक-दूसरे से बातचीत कर रहे थे। तभी किशोरी के परिजन वहां पहुंच गए और उन्होंने युवक की पिटाई कर दी थी। इसी से क्षुब्ध किशोरी ने घर पहुंचने के बाद रात को जहर खा लिया था। परिवार वालों ने उसे प्रयागराज के निजी अस्पताल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.