सहारनपुर, अक्टूबर 21 -- थाना देहात कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी में प्रेमी की धोखेबाजी से क्षुब्ध होकर विवाहिता ने सोमवार रात जहर खाकर जान दे दी। आरोपी ने पहले मकान का एग्रीमेंट विवाहिता के नाम किया था। बाद में बैनामा अपने नाम करा लिया। आरोपी के खिलाफ मृतका के पति ने देहात कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। चिलकाना रोड स्थित मोहल्ला निवासी पीड़ित पति के मुताबिक उसने करीब नौ वर्ष पूर्व लव मैरिज की थी। उसके घर गोवर्धन निवासी काशीराम कॉलोनी दिल्ली रोड का आना जाना था। गोवर्धन उसके पीछे भी घर आता रहता था, जिसके चलते उसकी पत्नी से आरोपी के संबंध हो गए। गोवर्धन ने उस मकान का एग्रीमेंट उसकी पत्नी के नाम कराया था, जिसमें वह और उसका परिवार रहता है। आरोप है कि अब गोवर्धन ने मकान का बैनामा अपने नाम करा लिया। इससे आहत महिला और गोवर्धन के बीच विवाद भी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.