सासाराम, जनवरी 21 -- बिहार के रोहतास जिले में एक शख्स की बेरहमी से हत्या किए जाने के मामले में उसकी प्रेमिका, उसके पति, भाई एवं पिता को उम्रकैद की सजा हुई है। अगरेर थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव के चर्चित मन्नु कुमार की करीब पौने सात साल पहले हुई हत्या के मामले में जिला जज चार अनिल कुमार की अदालत ने बुधवार को सजा पर फैसला सुनाया। सभी चार दोषियों को उम्रकैद की सजा मिली और उन पर 5-5 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। दोषियों ने युवक का चाकू से पेट फाड़कर उसका गुप्तांग काट दिया था और उसे पौधे पर लटका दिया था। सजा पाने वालों में मृतक की प्रेमिका सुमन देवी उर्फ चुमन देवी, उसका पति प्रभाकर सिंह उर्फ प्रकाश चौधरी, प्रेमिका के पिता रोहतास जिला के भगवानपुर निवासी दुधेश्वर चौधरी एवं उसका भाई फूलचंद शामिल है। वारदात 4 मार्च 2019 को हुई थी। मामले की प...