प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 5 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। आसपुर देवसरा के भाऊपुर गांव में गुरुवार दोपहर एक किशोर पट्टी इलाके की अपनी नाबालिग प्रेमिका से शादी की मांग को लेकर 11 हजार की विद्युत लाइन के तार से लटक गया। इससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि रोस्टिंग की बिजली कटौती के कारण उसकी जान बच गई। उसे किसी तरह से उतारकर समझाने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया गया। भाऊपुर निवासी 15 साल के किशोर ने हाईस्कूल के बाद पढ़ाई छोड़ दी है। पट्टी इलाके की एक किशोरी से उसके प्रेम संबंध हो गए। वह कुछ महीने पहले पट्टी उससे मिलने पहुंचा था तो उसकी पिटाई कर दी गई थी। थाने में शिकायत करने पर प्रेम संबंध की बात सामने आई तो परिजनों ने शिकायत वापस ले ली थी। इसके बावजूद वह बातचीत करता रहा तो परिवार के लोगों ने उसका फोन ले लिया। गुरुवार दोपहर वह गांव के क...