निज प्रतिनिधि, जून 25 -- बिहार में अपनी प्रेमिका से शादी करने के लिए एक नाबालिग लड़के ने खुद के अपहरण का नाटक किया ताकि वह अपने परिजन से रुपए ले सके और उन रूपयों से मौज मस्ती कर सके। अपनी प्रेमिका के साथ रह सके। लेकिन मामला दर्ज होते ही जहानाबाद जिले की घोसी थाने की पुलिस ने अनुसंधान शुरू किया और मंगलवार को गयाजी से नाबालिग लड़के को बरामद कर जहानाबाद लाया। यह मामला घोसी थाना क्षेत्र का है। एसपी विनीत कुमार के हवाले से इसकी पुष्टि की गई है। एसपी ने बताया गया है कि 20 जून को नाबालिग लड़के के परिजन ने घोसी थाने की पुलिस को सूचना दिया था की उनके घर का लड़का गायब है। इस संबंध में उसके परिजन से मिले आवेदन के आलोक में घोसी थाने में बीएनएस की धारा 96 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने मामले का तकनीकी अनुसंधान किया। यह भी पढ़ें- बिहार में कहां लापत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.