मिर्जापुर, फरवरी 23 -- लालगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के बसही गांव में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक विद्युत टावर पर चढ़कर प्रेमिका से शादी कराने की मांग करने लगा। युवक ने चेतावनी दी कि यदि उसकी शादी नहीं कराई गई तो वह टावर से नीचे कूद कर जान दे देगा। सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची पुलिस युवक को किसी तरह टावर से नीचे उतारने के बाद हिरासत में ले कर पूछताछ करने में जुटी रही। क्षेत्र के बसही निवासी 21 वर्षीय पवन कुमार का पड़ोसी गांव पतुलकी की एक युवती से प्रेम संबंध चल रहा है। वह युवती से शादी करना चाहता है, लेकिन परिवार वाले रोड़ा बने हुए हैं। नाराज युवक रविवार को सुबह 11 बजे के करीब बिजली के टावर पर चढ़ गया और ऊपर से ही युवती से शादी कराने के लिए तेज आवाज में बोलने लगा। पवन कुमार को टावर पर चढ़ा देख आसपास...