देवरिया, फरवरी 9 -- भाटपाररानी (देवरिया) हिन्दुस्तान टीम। प्रेमिका से मिलने के लिए 14 किमी की दूरी तय कर पहुंचे प्रेमी को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। फिर दोनों के परिजनों को ग्राम प्रधान की मौजूदगी में बुलाया गया और बातचीत की गई। पंचायत ने दोनों की शादी करने का प्रस्ताव रखा और फिर दोनों के परिजन शादी के लिए राजी हो गए। फिर क्या था, चंद मिनट में पंडित जी ने मंत्र पढ़ा और दोनों ने अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लेते हुए सात जन्मों तक साथ निभाने का वादा कर लिया। अब 13 फरवरी को प्रेमिका से दुल्हन बनी युवती अपने ससुराल विदा होकर जाएगी। मईल थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक के भाई की ससुराल भाटपाररानी थाना क्षेत्र के एक गांव में है। युवक भाई की ससुराल आते-जाते रहता है। इस बीच पड़ोस की एक युवती से उसकी अंखिया लड़ गई और दोनों प्यार कर बैठे। द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.