मेरठ, दिसम्बर 4 -- क्षेत्र के एक गांव में प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को परिजनों ने बंधक बना लिया। प्रेमी के परिजनों को मौके पर बुला लिया। दोनों के परिजनों में बातचीत के बाद निकाह की सहमति बनी, जिस पर प्रेमी युगल का निकाह करा दिया गया। मवाना के मोहल्ला कल्याण सिंह निवासी अलफात पुत्र नौशाद का परीक्षितगढ़ के एक गांव की युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मंगलवार देर शाम युवती के परिजन डॉक्टर के पास गए थे। अलफात अपने दोस्तों के साथ प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंच गया। कुछ देर बार परिवार वाले भी घर लौट आए। युवक के साथी फरार हो गए। परिजनों ने अलफात को बंधक बना लिया। युवक के परिजनों को बुला लिया गया। काफी देर बाद जाकर दोनों परिवारों के बीच सहमति हुई। जिसके बाद अलफात और युवती का निकाह करा दिया गया। उधर, एसओ सुदीश सिंह सिरोही ने बताया कि मामला उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.