मिर्जापुर, फरवरी 2 -- राजगढ़ (मिर्जापुर)। राजगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में बीती रात प्रेमिका के साथ पति को देख पत्नी आगबबूला हो गई। महिला ने वहीं पति की लात-घूसे और चप्पल से पिटाई शुरू कर दी। उसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति को जेल भेज दिया है। राजगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 42 वर्षीय युवक दूसरे गांव की एक महिला से चोरी-छिपे प्रेम मिलता था। शनिवार की रात वह पत्नी से बहन के घर जाने की बात कहकर निकला। बहन के यहां न जाकर वह प्रेमिका के घर पहुंच गया। कुछ घंटों बाद जब पत्नी ने अपनी ननद के घर फोन किया तो पता चला कि युवक वहां पहुंचा ही नहीं है। इस पर पत्नी को आशंका हुई और रात में ही बेटे को साथ लेकर पति की प्रेमिका के घर पहुंच गई। वहां पति को प्रेमिका के साथ एक ही कमरे में देख वह आगबबूला हो गई। इसके बाद लात-घूं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.