गंगापार, फरवरी 23 -- युवक अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर में घुसा। परिजन चोर समझकर पिटाई करने लगे तो प्रेमिका उसे बचाने के लिए आ गई। चोर का शोर सुनकर आस पास के लोग भी एकत्रित हो गए और किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। हकीकत जान कर पुलिस और ग्रामीण लौट गए। मऊआइमा में एक युवती का दूसरे गांव के एक युवक से काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा है। दोनों मिलते-जुलते रहते थे। दोनों की प्रेम कहानी के बारे में युवती के परिजनों को मालूम हुआ तो वह युवती की शादी दूसरी जगह तय कर दिए। 26 फरवरी को बारात भी आने वाली है। प्रेमिका की शादी की खबर सुनकर प्रेमी बौखला गया। दोनों ने एक सप्ताह घर से भागने की कोशिश की। प्रयागराज स्टेशन से युवती को परिजनों ने पकड़ा। युवक के घर इसकी जानकारी दी। जहां युवक के परिजनों ने उसकी जमकर खबर ली और उसे रिश्तेदार के यहां भेज दिया। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.