भदोही, फरवरी 2 -- औराई, हिन्दुस्तान संवाद। रोडवेस परिसर में एक प्रेमी युगल को युवकों ने पीट दिया। इसके कारण अफरा-तफरी का आलम रहा। कस्बे में पार्लर में काम कर रही एक किशोरी को चाहने वाला दूसरे समुदाय का युवक उसे रोडवेज परिसर में मिलने के लिए बुलाया। इस बीच, पहुंचे युवकों ने प्रेमी को पीट दिया। थाने की पास की घटना होने के कारण वहां पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि जानकारी के बाद पहुंच कर किशोरी को थाने लाया गया। प्रकरण की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...