गोपालगंज, दिसम्बर 21 -- सिधवलिया। एक संवाददाता स्थानीय थाना क्षेत्र के शेर गांव में प्रेमिका से मिलने आए एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर पिटाई कर दी। इसके बाद प्रेमी और प्रेमिका की शादी कराने को लेकर गांव में हंगामा शुरू हो गया। पहले दोनों को शादी के लिए सिविल कोर्ट गोपालगंज में ले जाया गया। लेकिन, कागजी प्रक्रिया में समय लगने के कारण ग्रामीण उन्हें शहर के मौनिया चौक स्थित हनुमान मंदिर ले गए, जहां शनिवार को दोनों की शादी करा दी गई। मिली जानकारी के अनुसार सीवान जिले के जामो थाना क्षेत्र के सिकटिया गांव निवासी धमेंद्र कुमार का सिधवलिया थाना क्षेत्र के शेर गांव की काजल कुमारी से प्रेम संबंध था। शनिवार को धमेंद्र अपनी प्रेमिका से मिलने उसके गांव पहुंचा। इस दौरान काजल ने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दे दी। इसके बाद परिजनों ने युवक को पकड़ लिया ...