पटना, मार्च 6 -- बाढ़ थाना क्षेत्र के दयाचक मोहल्ले में प्रेमिका के ठुकराए जाने से नाराज मोनू कुमार (22) ने सरेआम कनपटी में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बुधवार को को हुई इस घटना से मोहल्ले में सनसनी फैल गई। दयाचक निवासी मोनू एक-दो दिन पूर्व ही दिल्ली से बाढ़ आया था। वह परिजनों के साथ दिल्ली में रह रहा था। स्थानीय लोगों का कहना है कि उसका प्रेम-प्रसंग एक लड़की से था। उसकी शादी तय हो गई थी जिसकी सूचना पाकर मोनू दिल्ली से बाढ़ आया था। बुधवार को करीब शाम चार बजे मोनू मोबाइल में एयरफोन लगाकर बात कर रहा था। अचानक गुस्से में उसने तेज आवाज में बातचीत शुरू कर दी। कुछ ही मिनट के बाद उसने कट्टा से कनपटी में सटाकर गोली मारकर जान दे दी। शव के पास कट्टा और मोबाइल बरामद हुआ है। उसकी गर्दन में एयरफोन लटका हुआ था। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि युवक का प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.