काशीपुर, फरवरी 21 -- जसपुर। युवती ने शादी का झांसा देकर प्रेमी पर दुराचार का आरोप लगाया है। साथ ही प्रेमी और उसके परिजनों ने अभद्रता का आरोप लगाया है। तहरीर पर पुलिस ने प्रेमी समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। ब्लॉक क्षेत्र की एक युवती ने कहा कि वह चार साल पहले नगर के एक काम्पलेक्स में पढ़ती थी। वहां पर विवेक कुमार पुत्र अजब सिंह निवासी ग्राम भगवन्तपुर भी कोचिंग करता था। विवेक कुमार ने उसे प्रपोज कर शादी का प्रस्ताव रखा तो युवती ने मना कर दिया। बताते हैं कि विवेक लगातार युवती के पीछे पड़ा रहा। तब एक दिन विवेक ने अपनी मां की कसम खाते हुए उससे शादी करने की बात कही। प्यार के रिश्ते में बंधने के बाद विवेक उसे काशीपुर के होटल में ले गया। आरोप है कि विवेक शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। साथ ही इसकी अपने मोबाइल से वीडियो ...