नोएडा, जून 2 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। कंपनीकर्मी युवती ने अपने प्रेमी इंजीनियर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने आरोपी पर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर एक लाख नब्बे हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करवाने का भी आरोप लगाया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सेक्टर बीटा-2 कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की थी कि कंपनी में साथ काम करने वाले इंजीनियर प्रियांक मिश्रा से उसकी दोस्ती हुई। इसके बाद दोनों के बीच प्रेम प्रसंग हो गया। दोनों लिव इन में रहने लगे। आरोपी इंजीनियर ने उसको शादी का झांसा दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद पीड़िता का अश्लील वीडियो बना लिया। आरोपी पीड़िता को ब्लैकमेल करने लगा। उसने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.