कानपुर, नवम्बर 30 -- कानपुर, संवाददाता। स्वरूप नगर में प्रेमिका से कहासुनी के बाद वार्ड ब्वॉय के भतीजे ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने घटनास्थल की जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम प्रक्रिया के लिए भेजा। हैलट से संबद्ध संक्रामक रोग अस्पताल (आईडीएच) में कार्यरत वार्ड ब्वॉय जमुना प्रसाद शर्मा परिसर में बने आवास में परिवार के साथ रहते हैं। स्वजन ने बताया कि उनके भाई महेंद्र ने करीब 15 साल पहले आत्महत्या की थी। उनकी भाभी की भी मौत हो चुकी है। जमुना प्रसाद और उनकी पत्नी ने भतीजे सागर का पालन पोषण किया। 22 वर्षीय सागर काकादेव स्थित एक सैलून में काम करता था। शनिवार को चाचा और चाची दवा लेने गए थे। जबकि चचेरे भाई काम से गए थे। घर पर वह और चचेरी बहन ही थे। इस दौरान वह फोन पर अपनी प्रेमिका से...