गोरखपुर, दिसम्बर 13 -- कुछ दिन पहले गिरफ्त में आए फर्जी आईएएस ललित किशोर उर्फ गौरव के हर दिन उसके नए कारनामे सामने आ रहे हैं। करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी के बाद बिहार मोकामा के ठेकेदार माधव मुकुंद बार-बार गौरव को यादकर खुद को कोसते हैं। माधव का कहना है कि पहली बार सितंबर 2024 में बिहार के अररिया जिले में स्थित एक होटल में गौरव से मुलाकात हुई। वहां कई गाड़ियों से वह आया था। उसके साथ 24 शस्त्रधारी बॉडीगार्ड चल रहे थे। होटल के कमरे से जैसे ही वह बाहर निकलता, सभी एक साथ खड़े होकर 'जय हिंद सर' बोलने लगते। उन्हें भी लगा कि कोई बड़ा अधिकारी है। उन्होंने बताया कि होटल के एक हॉल में मेरे एक परिचित अनिल ने गौरव से मुलाकात कराई। ठेकेदार के मुताबिक उन्होंने गौरव को नमस्कार किया। तब उसने अपने बगल की कुर्सी पर बैठने के लिए कहा। इस दौरान वह फोन पर बोल रहा था क...