अलीगढ़, अगस्त 31 -- प्रेमिका ने साथियों के संग की थी अतरौली की सुशीला की हत्या प्रेमी के दूसरी महिला से संबंध बर्दाश्त नहीं कर सकी प्रेमिका , वारदात को दिया अंजाम हापुड़/धौलाना, संवाददाता। धौलाना थाना क्षेत्र में तीन दिन पहले बंबे में मिले महिला के शव के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया। महिला की हत्या प्रेमिका ने प्रेमी के साथ संबंध होने पर की थी। पुलिस ने हत्याकांड में शामिल प्रेमिका, उसकी नाबालिग बेटी, सहेली और उसके भतीजे को गिरफ्तार कर लिया। शव ठिकाने लगाने में प्रयुक्त गाड़ी को भी बरामद कर लिया। धौलाना थाना क्षेत्र के गांव नगला उदयरामपुर के पास 27 अगस्त की सुबह नहर के बंबे में एक महिला का शव मिला था। मृतका के गले पर मिले निशान से पता चला कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई है। एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि हत्याकांड का पर्दाफाश करने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.