मुरादाबाद, फरवरी 6 -- कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में युवक ने एक युवती को प्रेम जाल में फंसा लिया और उसे लेकर गुजरात भाग गया। युवती का शोषण करने के बाद उसे रास्ते में छोड़कर भाग आया। प्रेमी की मां ने कोतवाली पहुंचकर शिकायत कर दी कि उसके बेटे को प्रेमिका ने गायब करा दिया है। इधर प्रेमिका परिजनों के साथ कोतवाली पहुंची और प्रेमी पर दुष्कर्ष का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...