बरेली, जनवरी 8 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। इज्जतनगर के बिहारमान नगला के युवक ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों का आरोप है कि एक युवती से उसकी दोस्ती थी और वह शादी के लिए दबाव बना रही थी। युवती ने उसके खिलाफ इज्जतनगर थाने में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था जिससे वह दुखी और परेशान था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है। इज्जतनगर के बिहारमान नगला का रहने वाला आसिफ पहले सऊदी में काम करता था। परिजनों के मुताबिक, एक साल पहले वह वापस आया और कुतुबखाना बड़ा बाजार में कास्मेटिक की दुकान खोली थी। इस दौरान इंस्टाग्राम पर उसकी दोस्ती कोहाड़ापीर की रहने वाली युवती से हो गई। बातचीत के दौरान उनका प्रेम संबंध हो गया। आसिफ के भाई शारिक का आरोप है कि युवती अब शादी करने के लिए दबाव बना रही थी। उसके भाई आसिफ ...