संवाददाता, जनवरी 21 -- यूपी के फतेहपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां प्रेमिका से मिलने आए इटावा के एक प्रेमी की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह उसका शव हरसिंहपुर रोड के किनारे पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर मौका-ए-वारदात पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव को कब्जे में ले लिया। जांच में पता चला कि युवक अपनी प्रेमिका से मिलने आया था। युवती के रिश्तेदारों ने उसे मारा है। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया। सूत्रों के मुताबिक, दोनों ने वारदात कबूल कर ली है। इटावा जिले के तानपुरा क्षेत्र के चौबिया निवासी 27 वर्षीय सौरभ यादव की मुलाकात कुछ दिन पहले इटावा में ही नौकरी कर रहे फतेहपुर जिले के हरसिंहपुर गांव निवासी एक युवक से हुई। सौरभ का युवक के कमरे पर आना-जाना था। इस दौरान उसकी मुलाकात युवक की साली से हुई। दोनों...