मेरठ, जून 30 -- मेरठ/मवाना। मेरठ के मवाना खुर्द में रविवार को हुई घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। एक युवक ने रविवार दोपहर प्रेमिका को वीडियो कॉल किया और खुद को गोली मार ली। घटना के समय प्रेमिका दूसरी ओर से कॉल पर जुड़ी हुई थी। युवक और उसकी प्रेमिका दोनों ही पहले से शादीशुदा हैं। गोली की आवाज सुनकर युवक के छोटे भाई ने दरवाजा तोड़ दिया और घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मौके से तमंचा और कारतूस बरामद कर लिए हैं। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ खतौली निवासी महिला के साथ युवक का दो साल से प्रेम प्रसंग था। जांच शुरू की गई है। युवक की हालत गंभीर बताई गई है। मवाना खुर्द निवासी 32 वर्षीय गुलजार मोबाइल टावर लगाने के लिए बेस तैयार करता है। परिवार में गुलजार सबसे बड़ा है। उसके सात छोटे भाई और तीन बहनें हैं। परिवार का जिम्मेदारी गुलजार ही उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.