रामपुर, दिसम्बर 15 -- यूपी के रामपुर में इश्कबाजी में एक युवक पिट गया। वह अपने दोस्तों के साथ मिलकर प्रेमिका के घर में घुस गया और प्रेमिका का अपहरण करने का प्रयास किया। चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन जाग गए और प्रेमी को पकड़कर धुन दिया। पुलिस ने नाबालिग के पिता की तहरीर पर दुष्कर्म, अपहरण और मारपीट के आरोप में छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।घटना शनिवार देर रात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की है। दो साल से चल रहे प्रेम प्रसंग को आशिक शादी में बदलना चाहता था। वह अपनी प्रेमिका को बीवी बनाना चाहता था। लेकिन हुआ कुछ उल्टा। मोहब्बत को पाने की ललक में उसने अपने लिए घातक कदम उठा लिया और अपने साथियों के साथ मिलकर प्रेमिका के घर असलहे लेकर उसके अपहरण का प्रयास किया। जैसे वह प्रेमिका के घर पहुंचे तो परिजन जाग गए और हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों न...