गंगापार, फरवरी 6 -- फूलपुर कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार को उस वक्त हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला जब गुलहरिया गांव स्थित एक गेस्ट हाउस में चल रही शादी की रस्मों के बीच दूल्हे की कथित प्रेमिका पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गई। युवती ने जमकर हंगामा किया और शादी रुकवा दी। वह दूल्हे के साथ ही शादी करने की जिद पर अड़ गई। काफी मान- मनौवल के बाद भी बात नहीं बनी तो बाराती और घराती पक्ष थाने पहुंच गए, जहां घंटों पंचायत चली। आखिरकार शादी कैंसिल कर दी गई। जानकारी के अनुसार दारासिकोह उर्फ मिझिउरा निवासी युवक की बारात फूलपुर थाना क्षेत्र के गुलहरिया गांव पहुंची थी। गेस्ट हाउस में निकाह की तैयारी चल रही थी तभी युवक की कथित प्रेमिका पुलिस के साथ वहां आ धमकी। युवती भूपियमाऊ की रहने वाली बताई जा रही है। युवती का आरोप है कि युवक से उसका पिछले सात वर्षों से प्...