बरेली, अगस्त 21 -- शाही। प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमिका और शादीशुदा प्रेमी ने फंदे पर लटककर खुदकुशी कर ली। प्रेमिका का परिजन ने गुपचुप अंतिम संस्कार कर दिया और प्रेमी का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा गया है। शाही थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 18 वर्षीय युवती का गांव के ही 19 वर्षीय सजातीय युवक से प्रेम प्रसंग था। करीब तीन महीने पहले युवक की शादी हो गई और अब युवती के घरवालों ने भी उसकी शादी तय कर दी। बुधवार दोपहर परिवार के सदस्य काम में व्यस्त थे तो युवती ने घर में ही खपरैल में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। जानकारी होने पर परिवार वालों ने उसका गुपचुप अंतिम संस्कार कर दिया। प्रेमिका की खुदकुशी की जानकारी मिलने पर उसका प्रेमी भी घर से लापता हो गया। परिवार वाले उसे तलाशते रहे लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसी बीच गुरुवार सुबह करीब छह बजे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.