मुजफ्फरनगर, फरवरी 2 -- यूपी के मुजफ्फरनगर जिले की नई मंडी कोतवाली पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर की हत्या का खुलासा कर दिया है। इस हत्याकांड में महिला और उसका नया प्रेमी शामिल था। पुलिस ने महिला और उसके आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने बताया कि पुराना प्रेमी महिला के साथ सेक्स कर रहा था, इसी दौरान नए प्रेमी ने उसका गला घोंट दिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपियों का चालान कर दिया है। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में एक फरवरी को सरवट फाटक के पास नाले में एक युवक का शव पड़ा मिला था, जिसकी शिनाख्त जीवन उर्फ संजीव निवासी हरिनगर थाना पुरकाजी के रुप में हुई थी। हत्या के खुलासे के लिए चार टीमों का गठन किया गया था। पुलिस ने इस मामले में सादिक व सोनिया पत्नी रोहित निवासीगण गांव हरसौली थाना शाहपुर को गिरफ्तार क...