कौशाम्बी, जनवरी 29 -- प्रेमिका के शौक पूरे करने को राह चलते योजनाबद्ध तरीके से छिनैती करने वाले दो आरोपियों को संदीपन घाट पुलिस ने गिरफ्तार किया है। लिखापढ़ी के बाद उनका चालान कर दिया गया है। चायल सर्किल के डीएसपी अभिषेक सिंह ने गुरुवार को पत्रकार वार्ता करते हुए बताया कि संदीपन घाट थाना क्षेत्र के मितवापुर गांव का विनोद कुमार आलमचंद स्थित महेश्वरी प्रसाद इंटर कॉलेज में 11 वीं में पढ़ता है। 24 जनवरी को विद्यालय से लौटते वक्त बाइक सवार बदमाशों ने उसका मोबाइल फोन छीन लिया था। मामले में अगले दिन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा कायम हुआ था। मुखबिर की सूचना पर संदीपन घाट के बदनपुर निवासी सनुज कुमार दिवाकर व करारी के म्योहर निवासी सुशील पाल को गिरफ्तार किया गया। दोनों की गिरफ्तारी बदनपुर से ही गुरुवार की सुबह की गई। आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.