संतकबीरनगर, फरवरी 16 -- नाथनगर, हिन्दुस्तान संवाद। महुली थाना क्षेत्र के स्थानीय कस्बा के एक युवक ने प्रेमिका के रूठने पर रविवार को जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे निकट के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल से डॉक्टरों ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया है। परिजनों के अनुसार उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। मामले को लेकर बाजार में तरह-तरह की चर्चा चल रही है। महुली थाना के एक गांव का 22 वर्षीय युवक का पड़ोसी गांव की युवती से इश्क हो गया। इश्क इतना परवान चढ़ा की घण्टों तक मोबाइल पर बातचीत करते रहते थे। साथ मरने-जीने की कसमें-वादे दौर शुरू हुआ। इसी दौरान शनिवार को वेलेंटाइन डे के दिन किसी बात को लेकर टेलीफोन वार्ता पर उसकी प्रेमिका रूठ गई। दोबारा फोन नहीं करने की बात कहकर फोन काट दिया।...