अमरोहा, नवम्बर 29 -- शादी की बात पर प्रेमिका के भाई को गोली मारने के मामले में फरार चल रहे आरोपी प्रेमी ताबिश रजा को डिडौली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसपी ने बीते दिनों उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। इसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। शनिवार को नारंगपुर से गिरफ्तार आरोपी ताबिश के कब्जे से पुलिस ने एक अवैध पिस्टल, एक कारतूस और खोखा बरामद किया है। अदालत में पेशी के बाद रिमांड मंजूर होने पर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। कस्बा जोया के मोहल्ला टंकी वाला में यह घटना बीती आठ नवंबर की दोपहर में हुई थी। दरअसल, डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव सैंतली निवासी एक युवक अपनी बहन को लेकर मोहल्ले में रहने वाले ताबिश रजा के घर पर आया था। युवक की बहन की ताबिश से करीब डेढ़-दो साल पहले जयपुर में नीट की कोचिंग ...