बाराबंकी, फरवरी 11 -- सुबेहा। प्रेमिका के परिजनों की प्रताड़ना से तंग प्रेमी ने दिल्ली में गत दिनों आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में पुलिस ने प्रेमिका की मां और फूफा के खिलाफ गंभीर धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। उधर दिल्ली से मंगलवार देर रात युवक का शव गांव में पहुंचा। सुबह सगे संबंधियों के एकत्रित होने के बाद शव को गांव स्थित पैतृक बाग ले जाया गया। जहां अंतिम संस्कार कर दिया गया। अंतिम संस्कार के दौरान भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस भी वहां की गतिविधियों पर नजर गड़ाए रही। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी प्रेमी युवक दिल्ली में रहता था। जबकि प्रेमिका गांव में रहती थी। प्रेमिका की शादी का रिश्ता दूसरे युवक से होने की सूचना पाकर वह बहुत आहत हुआ। इस मामले को लेकर उसने प्रेमिका के परिजनों से बात की। लेकिन बात नहींबनी। बल्कि नाराज होकर प्रेमिका के ...