संवाददाता, सितम्बर 6 -- यूपी के सिद्धार्थनगर के खेसरहा थाना क्षेत्र के देउरी गांव में गुरुवार देर रात जहरीला पदार्थ खाने से एक युवक की संदिग्ध परस्थितियों में मौत हो गई। आरोप है जिस लड़की से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था, उसके परिवार वालों ने रेप में फंसाने की धमकी दी थी। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने लड़की के परिवार पर मुकदमा दर्ज किया है। खेसरहा थाना क्षेत्र के देउरी गांव निवासी 23 वर्षीय सुनील उर्फ सोनू पुत्र तेजू का एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोप है कि इसकी जानकारी जब लड़की के परिजनों को हुई तो उन्होंने गुरुवार को सुनील उर्फ सोनू को भला-बुरा कहा और दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराने को लेकर धमकी दी। उसके बाद सुनील ने जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर गए। वहां से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.