बेगुसराय, अक्टूबर 9 -- बेगूसराय,निज प्रतिनिधि। प्रेमिका के पति की हत्या के आरोप में मंडलकारा में बंद 22 वर्षीय प्रेमी दिलखुश कुमार की गुरुवार की सुबह सदर अस्पताल में मौत हो गयी। मृतक समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के चकबिजूलिया गांव निवासी योगेंद्र साह का पुत्र था। मौत की खबर मिलते ही मृतक की प्रेमिका गुरुवार को सदर अस्पताल पहुंची। रोते बिलखते हुए उन्होंने बताया कि उसका ससुराल दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के सलखन्नी है। मृतक दिलखुश रिश्ते में भगिना था। ढाई साल पहले तेघड़ा में उनके पति आशीष कुमार उर्फ कंदन की ट्रेन से गिरने से मौत ही गयी थी। लेकिन परिवार वालों ने दिलखुश के साथ उनके साथ अवैध रिश्ता का आरोप लगाते हुए हम दोनों को पति की हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करायी। उसी केस में दिलखुश विगत ढाई साल से जेल में बंद था। जबकि वह छह म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.