हल्द्वानी, दिसम्बर 31 -- हल्द्वानी। एक महिला ने अपने पति और ससुराल वालों पर मारपीट और घर से निकालने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि उसके पति का किसी अन्य महिला से अवैध संबंध है और उसने उसे और उसके बच्चों को घर से निकाल दिया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत ससुराल के अन्य सदस्यों पर मुकदमा दर्ज कराया है। वनभूलपुरा निवासी महिला का कहना है कि उसकी शादी 2014 में हुई थी और उसके दो बच्चे हैं। लेकिन उसके पति का किसी अन्य महिला से अवैध संबंध है और पति ने उसे और उसके बच्चों को घर से निकाल दिया है। एसओ काठगोदाम विमल मिश्रा ने कहा कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.