जहानाबाद, जुलाई 23 -- ईंट-पत्थर और डंडों से पीटकर बुरी तरह से किया घायल काको प्रखंड के रामदानी गांव की घटना, दोनों पक्षों ने भेलावर ओपी में दिया आवेदन काको ,निज संवाददाता। प्रखंड अंतर्गत भेलावर ओपी क्षेत्र के रामदानी गांव में मंगलवार की देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक शादीशुदा युवक को गांव के लोगों ने उसकी शादीशुदा प्रेमिका के घर में रंगे हाथ पकड़ लिया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और सैंकड़ों की संख्या में जुटे लोगों ने युवक को घर में बंधक बना लिया। सूचना मिलते ही भेलावर ओपी की पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को छुड़ाने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीण किसी भी सूरत में मानने को तैयार नहीं थे। स्थिति को नियंत्रण में लेने के लिए वरीय पुलिस पदाधिकारियों को मौके पर पहुंचना पड़ा। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने युवक को ग्रामीणों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.