बांदा, अप्रैल 6 -- बांदा। संवाददाता बेटी का इलाज कराने आया अधेड़ प्रेमी अपनी प्रेमिका के घर रुक गया। शनिवार देर रात दोनों में विवाद हुआ। सुबह प्रेमिका उठी तो अधेड़ फंदे से लटक रहा था। यह देख प्रेमिका भी छत कूद गई। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। बदौसा थानाक्षेत्र के पौहार गांव के मजरा जमुवापुरवा निवासी 52 वर्षीय रामबहादुर का अतर्रा कस्बे में रहने वाली रिश्तेदार से 15 साल से प्रेम-प्रसंग था। पांच दिन पहले रामबहादुर बेटी का इलाज कराने अतर्रा आया। इसके बाद प्रेमिका के घर रुक गया। शनिवार शाम वह गांव जा रहा था। पुलिस के मुताबिक प्रेमिका ने उससे रुकने को कहा। इसी बात पर दोनों में विवाद हुआ। इसके बाद प्रेमिका ने पत्थर मारकर रामबहादुर की बाइक क्षतिग्रस्त कर दी। रात को दोनों सोने चले गए। देर रात रामबहादुर ने पंखे के हुक के सहारे फांसी लगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.