गिरडीह, मार्च 19 -- गिरिडीह। प्रेमिका के घर घुसे प्रेमी को पकड़ाने के बाद विवाह कर दिया गया। यह घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक गांव का है। विवाह के बाद मामला मुफस्सिल थाना पहुंचा। प्रेमी के परिजन इस विवाह को मानने को तैयार नहीं थे और लड़की को रखने के लिए तैयार नहीं हो रहे थे। इसको लेकर मंगलवार को पूरे दिनभर मुफस्सिल थाना में हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। पुलिस इसको लेकर खासा परेशान रही। देर शाम तक मामले में किसी तरह का निर्णय नहीं हुआ था। दोनों पक्ष आपस में समझौता कर मामले को सलटाने में लगे हैं। लड़का और लड़की दो अलग-अलग जाति के हैं। लड़का राजधनवार का रहने वाला बताया जा रहा है जो शहर के शास्त्री नगर में रहकर पढ़ाई करता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.