कानपुर, दिसम्बर 24 -- कानपुर देहात। गजनेर थाना क्षेत्र के भिल्सी गांव में रहने वाली प्रेमिका के घर के पास खड़े नीम के पेड़ में कंठीपुर थाना साढ़ कानपुर नगर के रहने वाले एक शटरिंग कारोबारी युवक का शव बुधवार सुबह फांसी पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन की। जानकारी पर वहां पहुंचे मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया। शिनाख्त के बाद पुलिस ने आत्महत्या बता शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ग्राम कंठीपुर थाना साढ़ कानपुर नगर का रहने वाला तेइस वर्षीय अखिलेश पुत्र छेदीलाल बंगलौर में रहकर शटरिंग का काम करता था। उसके गांव में गजनेर थाना क्षेत्र के भिल्सी गांव की रहने वाली एक युवती से प्रेम संबंध हो गए थे। मंगलवार को वह बंगलौर से सीधे भिल्सी गांव आया। यहां संदिग्ध हालात में उसने रात में अपनी प्रेमिका के घर के बाहर खड़े नीम के पेड़ ...