वाराणसी, मार्च 23 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। बड़ागांव के दल्लीपुर मोड़ के पास शनिवार देर रात मुठभेड़ में गिरफ्तार भोहर चमरहा (चोलापुर) निवासी विशाल मौर्या को बड़ागांव पुलिस ने रविवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। पूछताछ में उसने बताया कि पुरानी गाड़ियों की खरीद-बिक्री के धंधे में घाटे के बाद करीब 12 लाख रुपये कर्ज लिया था। इसके अलावा प्रेमिका के शौक पूरे करने के लिए स्नेचिंग करने लगा। पुलिस के मुताबिक विशाल अकेले ही बाइक से निकलता था। सुनसान स्थान या उस जगह पर शिकार तलाशता जहां से भाग निकलना आसान होता। इससे पूर्व उसका नाम किसी अन्य मुकदमें में नहीं आया था। बीते 16 मार्च को खोजवां, 21 मार्च को लहरतारा और बड़ागांव में चेन स्नेचिंग की थी। एक जौनपुर में भी घटना को अंजाम दिया था। वाराणसी से लूटी गई चेने चमरहा बाजार के बलराम सेठ को Rs.90...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.