संवाददाता, नवम्बर 28 -- यूपी के लखीमपुर में जिला जेल के शौचालय में एक बंदी की लाश गमछे से लटकी हुई पाई गई। इस घटना की जानकारी होते ही जेल में हड़कंप मच गया। घटना सुबह करीब साढ़े चार बजे की बताई जा रही है। साथी बंदियों ने इसकी जानकारी जेल प्रशासन को दी। सूचना पाकर अधिकारियों में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी पुलिस और बंदी के परिजनों को दी गई। मामले में मिली जानकारी के अनुसार धौरहरा कोतवाली के गांव माधव पुरवा निवासी सुरेश वर्मा को पुलिस ने गुरुवार को ही जेल में दाखिल कराया था। उसके ऊपर प्रेमिका की हत्या करने का आरोप था। वह जेल में करीब पांच बजे दाखिल हुआ। बताया जा रहा है कि उसने दस घण्टे में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार की सुबह करीब चार बजे उसका शव बैरक के शौचालय में गमछे से लटकता हुआ देखा गया। शव देखे जाने से साथी बंदियों में हड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.