जानसठ(मुजफ्फरनगर), फरवरी 5 -- यूपी के मुजफ्फरनगर जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रेमी ने मकान में घुसकर प्रेमिका की गला रेतकर हत्या कर दी और फिर अपनी गर्दन पर भी काट ली, जिससे उसकी भी मौत हो गई। वारदात की जानकारी मिलते ही एसपी देहात फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल के बाद दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। दोनों एक ही बिरादरी के थे। दोनों के बीच पिछले सात साल से प्रेम संबंध चल रहा था। गुरुवार शाम को एसएसपी ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। गांव भलवा निवासी रोहित व उसकी प्रेमिका प्रगति उर्फ डोली दोनों के मकान आमने-सामने हैं। बताया जा रहा है कि युवक गुरुग्राम में रोडवेज विभाग में संविदा पर परिचालक का कार्य करता था। युवती भी गुरुग्राम में ही रहती थी। पिछले सात साल से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। ...