कौशाम्बी, जून 8 -- पइंसा थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की शाम प्रेमिका की शादी तय होने से दुखी युवक ने जहर निगल लिया। गंभीर हालत में उसे प्रयागराज के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय पुलिस ऐसी किसी भी घटना की जानकारी से इनकार कर रही है। पइंसा इलाके में रहने वाले 21 वर्षीय युवक का रिश्ते की साली से प्रेम संबंध चल रहा था। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो पंचायत हुई। किसी भी सूरत पर महीने भर पहले हुई पंचायत में दोनों परिवार शादी के लिए नहीं तैयार हुए। जबकि, युवक और युवती शादी करने की जिद पर अड़े थे। यह देखते हुए युवती के परिजनों ने अभी हाल ही में उसकी शादी फतेहपुर में तय कर दी। परिवार वालों की मानें तो इसी के बाद से युवक काफी अनबन रहने लगा था। शनिवार की शाम उसने जहर खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर परेशान परिवारीजन उसे सिराथू के निजी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.