चंदौली, फरवरी 22 -- नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। चकरघट्टा थाना क्षेत्र के एक गांव में बीते शनिवार को प्रेमिका का विवाह तय होने से नाराज युवक ने पेट्रोल छिड़ककर खुद को जलाने का प्रयास किया। परिजनों और ग्रामीणों की सूझबूझ से अनहोनी होने से टल गई। पुलिस ने इस तरह की किसी भी घटना से इंकार किया है। सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के सेवखरी गांव निवासी 21 वर्षीय युवक का चकरघट्टा थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी से प्रेम प्रसंग काफी दिनों से चल रहा था। परिजनों ने किशोरी का विवाह माह अप्रैल में अन्यत्र तय कर दिया। इसकी जानकारी होने पर युवक आक्रोशित होकर प्रेमिका के घर पहुंच गया और खुद को जलाने का प्रयास करने लगा। हालांकि ग्रामीणों और परिजनों ने आक्रोशित युवक को समझा बुझाकर शांत कराया। मामला रिश्तेदारी में ही प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.