लखनऊ, सितम्बर 6 -- नाका के मां आशीर्वाद होटल के कमरे में शुक्रवार देर रात 25 वर्षीय जतिंदर कुमार का शव पंखे से चादर के सहारे से लटका मिला। कुछ महीने पूर्व हुई प्रेमिका की मौत के कारण वह अवसादग्रस्त थे। मूल रूप से पंजाब जालंधर के कुराला के रहने वाले थे। मौके से पुलिस को कोई सुसाइडनोट नहीं मिला है। इंस्पेक्टर नाका श्रीकांत राय ने बताया कि जतिंदर तीन सितंबर को यहां आया था। होटल में रुके थे। शुक्रवार दोपहर से कमरे से बाहर नहीं निकले थे। कर्मचारियों ने रात करीब 11 बजे कमरे का दरवाजा खटखटाया। कोई उत्तर न मिलने पर पुलिस को सूचना दी। मौके से मिले मोबाइल फोन से परिवारीजन को घटना की जानकारी दी। परिवारीजनों ने बताया कि कुछ महीने पहले जतिंदर की प्रेमिका ने आत्महत्या कर ली थी। इसके वह काफी आहत था। डिप्रेशन में चल रहा था। आशंका है कि इसी कारण जतिंदर ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.