खुटहन (जौनपुर), फरवरी 6 -- उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में रिश्तों के कत्ल की एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। थाना क्षेत्र के ख्वाजापुर गांव में ननिहाल आए एक युवक ने अपनी चचेरी भाभी की चाकू से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। आरोपी के भीतर बदले की आग इस कदर भड़क रही थी कि उसने भरी दोपहर घर के भीतर ही इस खूनी वारदात को अंजाम दिया। पुलिस की शुरुआती जांच में जो खुलासा हुआ, उसने सभी को हैरान कर दिया है।ननिहाल में हंसी-खुशी के बीच पसरा मातम मूल रूप से सुल्तानपुर जिले के उधरनपुर गांव निवासी पवन मौर्या अपनी पत्नी निशा (35), पांच वर्षीय बेटी और चचेरे भाई आदित्य के साथ सूरत में नौकरी करते थे। 22 जनवरी को यह परिवार सूरत से कानपुर एक समारोह में शामिल होने आया था, जिसके बाद 28 जनवरी को वे सभी ख्वाजापुर स्थित पवन के ननिहाल आ गए। गुरुवार दोप...