मुजफ्फरपुर, फरवरी 20 -- थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर नाबालिग की गोली मारकर हत्या के बाद से गांव में दो गुटों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। गिरफ्तार मुख्य आरोपित विक्की सहनी को गुरुवार को जेल भेज दिया गया। प्रशिक्षु डीएसपी सह थानेदार शिवानी श्रेष्ठा ने बताया कि विक्की से पूछताछ के आधार पर कांड के दूसरे नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। एहतियातन गांव में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। आरोपित और मृतका का घर अगल-बगल में ही है। छात्रा की हत्या के बाद से ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चा हो रही है। सूत्र के मुताबिक छात्रा की हत्या करने के बाद विक्की खुद को भी उड़ाने का प्रयास किया था, लेकिन गोली मिसफायर हो गई। भीड़ के हत्थे चढ़ने के डर से वह भागकर थाना पहुंचकर हथियार के साथ आत्मसमर्पण कर दिया। बताया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.